रेलवे ओवरब्रिज पर हादसा, छह घायल
टैंपू ट्रैवलर और थ्री व्हीलर में टक्कर, टैंपू ट्रैवलर रेलिंग से टकराई, एक अन्य कार भी क्षतिग्रस्त
अमर उजाला ब्यूरो
कुराली। शहर में स्थित रेलवे ओबरब्रिज पर बुधवार रात हादसा हो गया जिसमें छह लोग घायल हो गए। चार लोगों को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया। पुलिस कार्रवाई कर रही है। रेलवे ओबरब्रिज पर यह हादसा उस समय हुआ जब एक टैंपू ट्रैवलर नंबर पीबी01बी 4677 और थ्री-व्हीलर नंबर पीबी 65 एआर 9547 के बीच टक्कर हो गई। हादसे में थ्री-व्हीलर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और टैंपू ट्रैवलर रेलवे फ्लाईओवर पर बनी रेलिंग के साथ जा टकराई। दोनों वाहनों की चपेट में एक कार भी आने के कारण कार का काफी नुकसान हो गया। पुल की रेलिंग टूट कर सर्विस रोड पर जा गिरी। हादसे में कुलदीप कुमार, पवनदीप सिंह, तरनवीर अरोड़ा, सज्जन सिंह, भजन लाल और सुनीता रानी घायल हो गए जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। चार लोगों की हालत को देखते हुए चंडीगढ़ रेफर कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की।