तेज रफ्तार कार दुकान में घुसी, बचा युवक
मोहाली। चुन्नी-लांडरां रोड पर सोमवार को तेज रफ्तार बलीनो कार बेकाबू होकर सड़क किनारे एक दुकान में जा घुसी। कार की रफ्तार अधिक होने के कारण वह दीवार तोड़कर अंदर जा घुसी। दुकान के अंदर बैठा करन बहादुर नामक व्यक्ति बाल बाल बच गया। कार में सवार तीनों युवक भी बच गए। तीन युवक हिमाचल प्रदेश नंबर वाली नीले रंग की बलीनो कार में गांव झंजेड़ी से लांडरां की ओर आ रहे थे। रफ्तार अधिक होने के कारण जब यह कार लांडरां से करीब एक किमी पहले तंग सड़क पर दाखिल हुई तो वह बेकाबू हो गई। इसके बाद दुकान की दीवार तोड़ कर अंदर जा घुसी। हादसे के बाद कार में सवार युवकों और दुकानदार के बीच समझौता हो गया।