फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे अकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे अकाली
विज्ञापन

नेशनल हाईवे-21 पर बलौंगी में पार्टी समर्थकों ने लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
अकाली दल की ओर से शुक्रवार को पंजाब की कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। अकाली दल के नेताओं और वर्करों ने रोष में आकर बलौंगी चौक पर जाम लगाकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। वहीं पंजाब और हिमाचल से चंडीगढ़ पेपर देने जा रहे युवाओं को भी इस कारण काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
जिला अकाली दल के प्रधान व विधायक एनके शर्मा की अगुवाई में दिए गए धरने में मोहाली, खरड़ और डेराबस्सी हलके से अकाली नेता और वर्कर शामिल हुए। इस मौके पर धरने को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से अकाली वर्करों और नेताओं के खिलाफ किए जा रहे परचों के कारण अकाली वर्करों ओर नेताओं में रोष है। उन्होंने कहा कि पंजाब भर में कांग्रेस की ओर से अकालियों के खिलाफ की जा रही धक्केशाही के खिलाफ अकाली दल को धरना देना पड़ा है। उन्होंने बताया कि डेराबस्सी में ही कांग्रेस नेताओं के शह पर 30 से ज्यादा झूठे मामले दर्ज किए गए हैं। पंजाब में हो रही नगर निगम चुनावों में कांग्रेस को अपनी हार दिख रही है और इस कारण अब वह धक्केशाही पर उतर आई है।
विज्ञापन

मोहाली हलका इंचार्ज कैप्टन टीपीएस सिद्धू ने कहा कि जब से पंजाब में कैप्टन की सरकार बनी है, तब से यह सरकार हर फ्रंट पर फेल साबित हुई है। शहरी प्रधान बलजीत सिंह कुंभड़ा ने बताया कि कांग्रेस सरकार द्वारा अकालियों पर की जा रही धक्केशाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कई घंटे आवाजाही रही ठप
अकाली दल द्वारा दिए गए धरने के दौरान बलौंगी चौक पर कई घंटे आवाजाही ठप रही। इस दौरान वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं पुलिस को ट्रैफिक डायवर्ट करने में काफी मशकक्त झेलनी पड़ी। हालांकि अकाली दल ने धरने के दौरान कहा कि था कि वह स्कूल बसों और एंबुलेंस को नहीं रोकेंगे पर पुलिस ने कई रास्तों पर स्कूली बसों को आगे नहीं जाने दिया। इस कारण स्कूली बसों में सवार बच्चों को घर पहुंचने में देरी हुई।

मेयर ने फिर किया धरने से किनारा
मोहाली के मेयर कुलवंत सिंह एक बार फिर अकाली दल द्वारा दिए गए धरने पर नहीं पहुंचे। जबकि मेयर गुट के कई पार्षद भी धरने से दूर रहे। इससे पहले भी जब अकाली दल की ओर से धरना दिया गया था तब मेयर धरने पर नहीं आए थे। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि मेयर अब अकाली दल के साथ जाने से गुरेज कर रहे हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस कर रही है लोकतंत्र का हनन
खरड़। कांग्रेस पार्टी पंजाब में हो रही नगर निगमों, म्यूनिसिपल और पंचायतों का चुनाव लोकतंत्र का हनन करके नहीं जीत सकती है। वोटर कांग्रेस पार्टी को करारी हार देकर जवाब देंगे। विधानसभा हलका खरड़ से अकाली दल के मुख्य सेवादार रणजीत सिंह गिल ने यह बात पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को सूबे में जाम करने और धरना देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रधान का संघर्ष के लिये जो आदेश आया है उसे आगे बढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर एसजीपीसी के सदस्य चरणजीत सिंह कालेवाल, सुखविंदर सिंह छिंदी बल्लोमाजरा, मनजीत सिंह, कुलविंदर सिंह रकौली, दिलबाग सिंह, जसपाल सिंह बस्सी,र ाजपाल सिंह राजू, कमल किशोर शर्मा व रणधीर सिंह धीरा समेत बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन- विधान सभा हल्का खरड़ के मुख्य सेवादार रणजीत सिंह गिल अपने समर्थकों समेत।फोटो नंबर- 08 खरड़-फोटो नंबर 05
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें