मोहाली। जिले में शुक्रवार को 30 लोग कोरोना महामारी से संक्रमित पाए गए। जबकि 18 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती है। डीसी गिरीश दियालन ने बताया कि कोरोना महामारी से किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। हालांकि उन्होंने लोगों को नसीहत दी है कि वह कोरोना गाइडलाइन का पालन जरूर करते रहें। जिससे इस महामारी से आसानी से निपटा जा सके। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को जो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं उनमें डेराबस्सी से एक, ढकोली से चार, खरड़ से एक और मोहाली शहरी क्षेत्र से 24 लोग शामिल हैं। वहीं, जिले में कोरोना संक्रमण के अब तक 19896 केस सामने आ चुुके हैं। इनमें से 19136 लोग तंदुरुस्त हो चुके हैं, जबकि अभी 379 सक्रिय केस हैं। जिले में अब तक कोरोना महामारी से 381 लोगों की मौत हो चुकी है।