फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: शैक्षणिक टूर में 30 छात्राओं ने भाग लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। भाई घनैया जी केयर सर्विस एंड वेलफेयर सोसायटी ने छात्राओं के लिए धार्मिक और शैक्षणिक टूर आयोजित किया। इसमें गांव सोहाना, मटौर और बहलोलपुर के प्रशिक्षण केंद्रों की करीब 30 छात्राओं ने भाग लिया। न्यू एंजल पब्लिक स्कूल, जीरकपुर के मालिक सुरिंदर सिंह ने यात्रा के लिए परिवहन व्यवस्था में सहयोग दिया। छात्राओं ने श्री आनंदपुर साहिब में तख्त श्री केसगढ़ साहिब, गुरुद्वारा भाई घनैया जी और माता नैना देवी के दर्शन किए। सोसायटी के अध्यक्ष केके सैनी ने छात्राओं को भाई घनैया जी के जीवन और उनकी निस्वार्थ सेवा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भाई घनैया जी युद्ध के दौरान बिना किसी भेदभाव के घायल सैनिकों को पानी पिलाते थे। शिक्षिकाएं मेघा शर्मा, पूनम शर्मा और रेनू भी उपस्थित थीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें