फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कार की पिछली सीट पर बैग में रखे तीन लाख रुपये चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। मुख्य बाजार पिंजौर में एक व्यक्ति की कार से तीन लाख रुपये चोरी हो गए। शिकायतकर्ता देविंद्र शर्मा निवासी अबदुल्लापुर पिंजौर ने बताया कि वह अपने अपने घर का सामान लेने के लिए मुख्य बाजार पिंजौर आया था। उसकी कार की पिछली सीट पर बैग रखा हुआ था जिसमें करीब 3 लाख रुपये कैश था। बैग में एक डेली बुक, जरूरी कागजात, क्रसर के खाते की कॉपी सहित अन्य सामान भी था। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने अपनी कार को लॉक नहीं किया था। इसी दौरान कोई व्यक्ति कार का पिछला दरवाजा खोल कर बैग चोरी कर ले गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें