फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद घर से नकदी समेत 3.50 लाख का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। वार्ड-6 मॉडल टाउन में चोरों ने घर के ताले तोड़कर लाखों रुपये के गहने और हजारों रुपये की नकदी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। इस संबंधी पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

इंदु चुघ ने बताया कि वह किसी काम से नंगल गया हुआ था। जबकि उसकी पत्नी सीमा चुघ उसकी माता कमलेश चुघ के पास गई हुई थी। जब वह रात के समय अपने घर पहुंचे तो घर के ताले टूटे पडे़ थे और सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारियों के ताले भी टूटे पडे़ थे। इंदु चुघ और उनकी माता कमलेश चुघ ने बताया कि चोर उनके घर से ढाई तोले का सोने का कड़ा, 2 तोले का एक किटी सेट, ढाई तोले का मंगलसूत्र, तीन अंगुठियां, एक गणेश जी की चांदी की मूर्ति के अलावा होम थियेटर, कैमरे और लगभग 25 हजार रुपये की नकदी चोरी करके ले गए। सारे सामान की कीमत लगभग 3.50 लाख रुपये बनती है। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें