फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: हाईकोर्ट में नौकरी का झांसा देकर 25 लाख ठगे, तीन पर केस दर्ज

Thu, 23 Mar 2023 02:00 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट में नौकरी का झांसा देकर 25 लाख ठगे, तीन नामजद
विज्ञापन

लांडरां/बनूड़। स्थानीय पुलिस ने हाईकोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर 25 लाख रुपये ठगने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बनूड़ थानाध्यक्ष कुलवीर सिंह ने बताया कि गांव झज्जों निवासी सुखविंदर सिंह ने जिला पुलिस प्रमुख को शिकायत दी थी कि हरविंदर कुमार निवासी गांव खल्लन कला थाना दिड़बा जिला संगरूर, काका सिंह निवासी गांव खलौर, जसवीर सिंह निवासी गांव मठियाडा थाना बनूड़ ने उससे माननीय पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में नौकरी लगवाने के नाम पर 25 लाख रुपये लिए थे। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने न तो उन्हें नौकरी दिलाई और न ही उसके पैसे लौटाए। इस शिकायत की जांच के बाद उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें