फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में छह नए कोरोना संक्रमितों समेत 25 सक्रिय मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में वीरवार को छह लोग कोरोना संक्रमित मिले, जबकि आठ लोग ठीक हो गए हैं। अब जिले में सक्रिय मरीजों की कुल संख्या केवल 25 रह गई है। डीसी डॉ. ईशा कालिया ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि भले ही कोरोना की तीसरी लहर कमजोर पड़ गई है और सरकार की ओर से कोरोना काल में लगाई गई पाबंदियां हटा ली गई हैं, लेकिन फिर भी सावधान रहने की जरूरत है। अभी भी सभी लोगों को कोरोना से बचाव के लिए दिशानिर्देशों का पालन करते रहना चाहिए। 12 साल से अधिक उम्र के लोगों को पहल के आधार पर कोरोना टीकाकरण करवाना चाहिए। तभी कोरोना महामारी को मात दी जा सकती है। वीरवार को संक्रमित हुए लोगों में दो बूथगढ़ से, तीन घडुआं से और एक मोहाली शहरी इलाके का रहने वाला है। जिले में अब तक कुल 95671 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं और इनमें से 94498 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 1148 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें