जीरकपुर। जीरकपुर के गाजीपुर रोड़ पर स्थित बाजीगर बस्ती गाजीपुर के एक 24 वर्षीय युवक ने दुपट्टा पंखे से बांधकर खुदकुशी कर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव को डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में रखवाकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पिता प्रीतम सिंह ने बताया कि उसका 24 वर्षीय बेटा संदीप जीरकपुर में एक दुकान में काम करता था उनको घर से फोन आने पर इस बात की सूचना मिली। इसके बाद शिकायत पुलिस को दी गई। थाना जीरकपुर के जांच अधिकारी राजेश चौहान ने बताया कि बाजीगर बस्ती गाजीपुर निवासी संदीप कुमार 24 वर्षीय ने दुपट्टे से पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी की है। उसके मोबाइल फोन से वीडियो भी मिला है पर किसी का नाम या कारण नहीं बताया गया है। मृतक संदीप के शव को डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी करवाई की जाएगी।