फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ कलश यात्रा के साथ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। श्री वेद माता गायत्री शक्ति पीठ टाबर में 9वें मूर्ति स्थापना दिवस पर अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार के तत्वाधान में 24 कुंडीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ शनिवार को 151 कलश उठा कर महिलाओं सहित समस्त जिले के गांवों से आए परिजनों द्वारा कलश यात्रा के साथ किया गया।
विज्ञापन

इसमें हरिद्वार से आए हुए सूरत सिंह अमृत्य ने प्रज्ञा पुराण कथा प्रवचन प्रारंभ किया। कार्यक्रम संचालक संजय शर्मा टाबर ने बताया कि रविवार को प्रातः 9 बजे यज्ञ आहुतियां समर्पित की जाएंगी। इस अवसर पर मेनपाल राणा, दिनेश गर्ग, मंदीप शर्मा, संदल सिंह राणा, विशाल शर्मा, राम कुमार शर्मा, अभिमन्यु ओझा का विशेष योगदान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें