फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर 24.65 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कपूरथला की महिला से विदेश भेजने के नाम पर 24.65 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मटौर थाने की पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान रीत सिद्धू, अदित्या व सतिवंदर सिंह के रूप में हुई है, जिन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कपूरथला निवासी राजवीर कौर ने बताया कि वह फेज-सात में नामी इमीग्रेशन संस्था में गई थी। कंपनी के तीन लोगों ने उसे विश्वास दिलाया कि वह उसे आसानी से विदेश भेज देंगे। वह उनकी बातों में आ गई और उसने उन्हें पैसे दे दिए। आरोपियों ने पैसे लेने के बाद न तो उसे विदेश भेजा और न ही पैसे वापस किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें