मोहाली। पंजाबी कल्चरल एंड वेलफेयर सोसाइटी की ओर से शुक्रवार को फेज-3बी2 की मार्केट में स्वर्गीय शेर सिंह सिद्धू (पीसीएस रिटायर्ड) की याद में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, सेक्टर-32 चंडीगढ़ और रोटरी ब्लड बैंक, सेक्टर-37 चंडीगढ़ की टीमों ने मिलकर कुल 231 यूनिट रक्त एकत्र किया। इस मौके सिद्धू परिवार की ओर से गुरसिमरन सिंह सिद्धू, बलकार सिंह सिद्धू, हरमेल सिंह सरां, गुरमंदर सिंह, सतवंत सिंह सिद्धू, सरताज सिंह गिल, इंदरमोहन सिंह, दर्शन सिंह सिद्धू और मनजीत सिंह भी मौजूद रहे।