फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर में बनेगा 220 केवी सब-स्टेशन: 4.91 एकड़ जमीन का रेट तय, बिजली ढांचे को मिलेगी मजबूती

Sat, 12 Sep 2026 09:08 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली/जीरकपुर

सार

गुरुद्वारा नाभा साहिब के पास बनने वाले इस सब-स्टेशन के लिए जरूरी 4.91 एकड़ जमीन का कलेक्टर रेट 4 करोड़ रुपये प्रति एकड़ तय कर दिया गया है। करीब 184 करोड़ रुपये की लागत वाले इस प्रोजेक्ट के लिए जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया अब आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
जीरकपुर में 220 केवी सब-स्टेशन को लेकर डीसी कोमल मित्तल ने ली बैठक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेजी से बढ़ते जीरकपुर और आसपास के इलाकों में बिजली की बढ़ती जरूरत को पूरा करने के लिए प्रस्तावित 220 केवी सब-स्टेशन की स्थापना की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। 
विज्ञापन


गुरुद्वारा नाभा साहिब के पास बनने वाले इस सब-स्टेशन के लिए जरूरी 4.91 एकड़ जमीन का कलेक्टर रेट 4 करोड़ रुपये प्रति एकड़ तय कर दिया गया है। करीब 184 करोड़ रुपये की लागत वाले इस प्रोजेक्ट के लिए जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया अब आगे बढ़ेगी। जमीन का कब्जा मिलते ही निर्माण कार्य शुरू किए जाने की तैयारी है।

जमीन की कीमत तय करने को लेकर शुक्रवार को डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल की अध्यक्षता में डीसी कार्यालय मोहाली में बैठक हुई। इसमें डेराबस्सी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में जमीन के लिए तय कलेक्टर रेट के आधार पर प्रोजेक्ट के लिए भूमि उपलब्ध कराने पर सहमति बनी। बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह विर्क, कार्यकारी इंजीनियर मनदीप सिंह, नायब तहसीलदार पवनदीप सिंह और ईओ परविंदर सिंह भट्टी समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


बिजली ढांचे को मिलेगी मजबूती
विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि 220 केवी सब-स्टेशन जीरकपुर और आसपास के क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। इससे क्षेत्र के बिजली बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और बिजली आपूर्ति की क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने जमीन का रेट तय करने की प्रक्रिया पूरी होने पर अधिकारियों और समिति के सदस्यों का धन्यवाद किया। 

प्रोजेक्ट के लिए करीब 184 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है। जमीन का कब्जा मिलते ही प्रोजेक्ट का काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा।- अमनदीप सिंह, निगरान इंजीनियर, जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें