मोहाली में कोरोना के 22 बीमार, सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 100 पार
मोहाली। जिले में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना की जांच के लिए 249 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें से 22 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं 17 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है। जिले में अभी कोरोना के सक्रिय मरीजों का आंकड़ा सौ पार करके 102 पर पहुंच गया है। यह सभी मरीज घरों में उपचाराधीन हैं और एक मरीज अस्पताल में भर्ती है। इनमें से 10 मरीज ग्रामीण क्षेत्रों से हैं और 97 मरीज शहरी क्षेत्र से हैं। अब तक 101356 लोगों को कोरोना हो चुका है। वहीं कोरोना से 1168 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करते रहें। ब्यूरो