फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीईआरटी की किताबें पढ़कर सुखनीत कौर बनीं जिले की टॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-92 स्थित गुरु नानक फाउंडेशन पब्लिक स्कूल की छात्रा सुखनीत कौर ने सीबीएसई द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के नॉन मेडिकल ग्रुप में 97.06 फीसदी अंक हासिल किए हैं। स्कूल मैनेजमेंट का दावा है कि छात्रा अपनी स्ट्रीम में जिले में टॉपर है। छात्रा ने बताया कि उन्होंने एनसीईआरटी की किताबें और स्टडी मैटीरियल का प्रयोग किया था। वहीं, उन्होंने कहा कि आजकल इंटरनेट पर भी काफी स्टडी मैटीरियल उपलब्ध है, लेकिन अच्छे तरीके से स्टडी करनी चाहिए। इसको लेकर ज्यादा कन्फयूज नहीं होना चाहिए। स्कूल प्रिंसिपल पूनम ने छात्रा और उसके परिजनों को रिजल्ट के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि भविष्य में स्कूल के छात्र इसी तरह प्रदर्शन जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें