फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40वीं मास्टर नेशनल एथलेटिक मीट में देश भर से 2

विज्ञापन
विज्ञापन
12 राज्यों के मास्टर एथलीटों को हरा राखी ने जीता सिल्वर मेडल
विज्ञापन

आंध्रप्रदेश में 40वीं मास्टर नेशनल एथलेटिक मीट में 28 राज्यों के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। 12 राज्यों के खिलाड़ियों को हराकर राखी शर्मा ने सिल्वर मेडल जीता है। आंध्रप्रदेश के गुंटूर में 5 से 10 फरवरी तक 40वीं मास्टर नेशनल एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। इसमें ढकोली के लीवइट अकादमी की खिलाड़ी राखी शर्मा ने 800 मीटर दौड़ में सिल्वर और रीले रेस में ब्रांज मेडल हासिल किया है। प्रतियोगिता में 28 राज्यों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। मूल रूप से राखी दिल्ली की रहने वाली हैं। अभी वह पंचकूला सेक्टर-21 में रहती हैैं। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर राखी का सितंबर 2019 में मलेशिया में होने वाली एशिया पैसफिक मास्टर एथलेटिक मीट के लिए चयन हुआ है। राखी रोजाना दो-दो घंटे सुबह-शाम ढकोली स्थित अकादमी के स्पोर्ट्स ग्राउंड में दौड़ की प्रैक्टिस कर रही हैं।

रीले रेस में पाया तीसरा स्थान
राखी ने बताया कि 35 प्लस आयुवर्ग में 800 मीटर दौड़ में 12 राज्यों के खिलाड़ियों को पछाड़कर दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं रीले रेस में 13 राज्यों के खिलाड़ियों पछाड़कर तीसरा स्थान हासिल किया। राखी ने बताया कि वह हाउस वाइफ हैं। कालेज टाइम के अधूरे सपने को पूरा करने का मौका शादी के बाद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल में जीत चुकी हैं चार स्वर्ण पदक
राखी के कोच अरविंद कुमार ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में राखी आठ स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। वहीं नेशनल में भी उनका अच्छा प्रदर्शन रहा है और चार स्वर्ण पदक हासिल कर चुकी हैं। अरविंद ने बताया कि स्पोर्ट्स को लेकर वह काफी सजग हैं। वहीं राखी बताती हैं कि खेल में हिस्सा लेने के लिए उनके पति पवन शर्मा ने प्रेरित किया है। वह एक अच्छे एथलीट रह चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें