फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा आयोजित, चेयरमैन ने चैकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से बुधवार को अतिरिक्त पंजाबी की परीक्षा ली गई। परीक्षा के लिए पूरे पंजाब के लिए बोर्ड के मुख्यालय में ही एक सेंटर बनाया गया था। परीक्षा में 251 स्टूडेंट अपीयर हुए थे। बोर्ड के चेयरमैन मनोहर कांत ने परीक्षा केंद्र का मुआयना किया। बोर्ड के चेयरमैन ने कहा कि जल्दी ही परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। साथ ही बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्ट घोषित किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक पंजाब के राज्य सरकार की तरफ से राज्य भाषा एक्ट लागू किया गया है, जिसके तहत पंजाब के किसी भी सरकारी विभाग में नौकरी करने के लिए दसवीं तक पंजाबी विषय की पढ़ाई करने की शर्त जरूरी है। इसके चलते पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा साल में चार बार दसवीं पंजाबी विषय की परीक्षा आयोजित की जाती है, जिसके तहत यही परीक्षा आयोजित की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें