फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर भीख मांगने वालों पर सख्त हुई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बीस के करीब लोगों को पुलिस ने दबोचा, डीडीआर दर्ज की
विज्ञापन

काफी समय से भिखारियों के बारे में पुलिस को मिल रही थी शिकायतें

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। शहर की विभिन्न सड़कों पर भीख मांगने वाले लोगों पर आखिरी शुक्रवार को पुलिस ने सख्ती दिखाई। इस दौरान बीस के करीब लोगों को काबू किया गया। इसमें बच्चे, बुजुर्ग व महिलाएं सब शामिल थीं। फेज-एक के थाने में सभी पर डीडीआर दर्ज की गई, जिसके बाद उन्हें दोबारा ऐसा न करने की नसीहत देकर छोड़ दिया। वहीं, पुलिस ने लोगों से साफ किया है कि किसी को भी इस तरह की कार्रवाई करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
जानकारी के मुताबिक पुलिस को कई दिनों से शिकायतें मिल रही थीं कि शहर की सड़कों पर भिखारियों की संख्या काफी बढ़ गई है। वहीं, इनकी वजह से चौराहों पर हादसे होने का हर समय खतरा बना रहता है। क्योंकि उक्त लोग एकदम चलती कार व अन्य वाहनों के आगे आ जाते हैं। इसके अलावा वाहनों के शीशों को भी नुकसान पहुंचाते हैं, जिसके बाद शुक्रवार को पुलिस की तरफ से स्पेशल मुुहिम चलाई गई। साथ ही विभिन्न चौराहों पर जाकर पुलिस ने ऐसे लोगों को काबू किया। इसके बाद थाना फेज-एक ले जाया गया। बाद उन्हें समझाया गया कि वह इस तरह के काम न करें। साथ ही अपने बच्चों के जीवन को भी संकट में न डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिक्रयोग है कि कुछ साल पहले पंजाब के एक पूर्व मंत्री की बेटी फेज-3-5 के लाइट प्वाइंट से गुजर रही थी। इस दौरान उसकी एक भिखारी बच्चे पर नजर पड़ी। उसकी तबीयत काफी खराब थी। मंत्री की बेटी ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जब बच्चा ठीक हो गया तो कुछ दिन बाद उसका पिता दोबारा से उसे उस काम पर ले आया। कई बार समझाने के बाद भी वह उक्त काम से नहीं हटा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें