फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव सोहना के लोगों का विधायक ने सुना दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक ने गांव सोहाना के लोगों का दर्द सुना
विज्ञापन

जल्द ही सोहाना के पानी व सीवरेज का सिस्टम आएगा नगर निगम के अधीन
सरकारी डिस्पेंसरी की सूरत बदलेगी, स्ट्रीट लाइट्स का भी किया जाएगा इंतजाम
नगर निगम समेत कई विभागों के अधिकारी भी विधायक के साथ थे
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
निगम में शामिल गांव सोहाना का विधायक बलबीर सिंह सिद्धू ने दौरा किया। इस दौरान उनके साथ नगर निगम व विभिन्न विभागों के अधिकारी थे। वहीं, लोगों की समस्याएं सुनने के बाद विधायक बोले कि गांव के लोगों को सारी बुनियादी सहुलियतें मुहैया करवाई जाएगी। लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। सोहाना को मॉडल गांव की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इस दौरान इलाके के लोगों ने टोभे वाले स्थान पर कम्युनिटी सेंटर बनाने की मांग रखी। साथ ही बिजली के लटकते तारों से छुटकारा दिलाने की बात कहीं गई। इसके अलावा लोगों ने पीने वाले पानी व सरकारी डिस्पेंसरी की हालत सुधारने की मांग भी की है।
लोगों ने विधायक से मांग की है कि गांव में स्ट्रीट लाइट्स लगवाई जाए। साथ ही स्कूल में कमरों की कमी को दूर किया जाए। लोगों का दर्द सुनने के बाद विधायक ने नगर निगम के कमिश्नर संदीप हंस व ज्वाइंट कमिश्नर अवनीत कौर को कहा कि कि सोहाना में सीवरेज व पीने वाले पानी का प्रबंध नगर निगम द्वारा अपने अधीन लिया जाए। ताकि वहां पर रहने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की मुश्किल न आ आए। साथ ही जरूरी जगहों पर स्ट्रीट लाइट्स लगाई जाएं। विधायक ने लोगों को विश्वास दिलाया है कि कि सरकारी डिस्पेंसरी की कायाकल्प की जाएगी। प्राइमरी स्कूल में कमरों की कमी पूरा किया जाएगा। उन्होंने एक्सईएन बिजली बोर्ड नरिंदर सिंह रंगी को बिजली के लटकते तारों को तुरंत ठीक करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक के राजनीतिक सलाहकार हरकेश चंद शर्मा मच्छलीकलां, सीनियर डिप्टी मेयर रिशव जैन, पार्षद जसवीर सिंह मणकू, तहसीलदार जसपाल सिंह बराड़, एक्सईएन मुकेेश गर्ग, हरकिरन सिंह, एसडीओ कमलदीप सिंह, हरप्रीत सिंह, एडवोकेट संजीव कुमार अत्री, बूटा सिंह सोहना, हरजीत सिंह घोलूू, सौरव शर्मा, जसविंदर सिंह जस्सी, चुहड़ सिंह, मास्टर सुखदेव सिंह, कमजीत सिंह गोला, जश्नप्रीत सिंह सोनू, तरनजीत सिंह राजूू, तजिंदर सिंह, हरपाल सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें