फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिल्वी पार्क में ओपन जिम स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
सिल्वी पार्क में ओपन जिम शुरू
विज्ञापन

अब शहर के छोटे पार्कों में भी लोगों को मिलेगी यह सुविधा
सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने किया एलान
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
शहर के प्रमुख सिल्वी पार्क में लोग सैर के साथ-साथ अब कसरत भी कर सकेंगे। लोगों की सुविधा के लिए यहां पर जिम शुरू किया गया है। सिल्वी पार्क शहर के प्रमुख पार्कों में से एक है। इस पार्क में लाइब्रेरी से लेकर ओपन एयर थिएटर के अलावा बच्चों के खेलने के लिए कई प्रकार के झूले और शानदार ट्रैक व फाउंटेन भी लगे हैं। अब इस पार्क में सांसद फंड से ओपन जिम लगाया गया है। सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने रविवार को इस जिम का शुभारंभ किया। इस दौरान उनके साथ अकाली दल और भाजपा पार्षद भी मौजूद थे।
विज्ञापन

सांसद चंदूमाजरा ने बताया कि शहर के प्रमुख पार्कों में करीब दो लाख की लागत से ओपन जिम बनाए गए हैं। लोग इसका सैर करने के साथ-साथ खूब फायदा उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शहर के पार्कों की संभाल का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा, ताकि लोगों को कोई परेशानी न उठानी पड़े। उन्होंने बताया कि अब तक 12 प्रमुख पार्कों में जिम शुरू किए जा चुके हैं और आने वाले दिनों में छोटे पार्कों व सोसायटी के पार्कों में भी यह सुविधा लोगों को मिलने लगेगी। इस मौके पर हलका इंचार्ज टीपीएस सिद्धू, स्त्री अकाली दल की प्रधान कुलदीप कौर कंग, अकाली दल के शहरी प्रधान बलजीत सिंह कुंभड़ा, पार्षद हरमनप्रीत सिंह प्रिंस, कंवलजीत रूबी, गुरमुख सोहल, गुरमीत वालिया, भाजपा से अशोक झा और हरदीप सराओं भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें