फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षदों ने स्थानीय निकाय विभाग के डायरेक्टर के खिलाफ खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय निकाय विभाग के डायरेक्टर के खिलाफ पार्षदों ने खोला मोर्चा
विज्ञापन

पार्षदों ने कहा कि जब से कांग्रेस सरकार आई है तब से रुक रहे हैं प्रस्ताव
जल्द प्रस्ताव मंजूर नहीं किए तो पार्षद लोगों को लेकर घेरेंगे डायरेक्टर का आफिस
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
स्थानीय निकाय विभाग द्वारा नगर निगम के पार्षदों द्वारा सर्वसम्मति से पास प्रस्तावों पर रोक लगाने का मामला गरमा गया है। इस मामले को लेकर सत्ताधारी अकाली-आजाद ग्रुप के पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को दोनों दलों के पार्षद इकट्ठे होकर नगर निगम कार्यालय पहुंचे। साथ ही निगम कमिश्नर को मांग पत्र सौंपा। पार्षदों ने चेतावनी दी है कि अगर प्रस्तावों के संबंध में जल्द फैसला नहीं लिया गया तो स्थानीय निकाय विभाग के डायरेक्टर के खिलाफ संघर्ष करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। साथ ही इलाके के लोगों को साथ लेेकर डायरेक्टर के दफ्तर का घेराव करेंगे।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को पार्षद आरपी शर्मा, अरुण शर्मा, फूलराज सिंहा, हरपाल सिंह चन्ना, गुरमजीत कौर, रजनी गोयल, करमजीत कौर, जसबीर कौर अतली, परमजीत सिंह काहलो, अशोक झा, कमलजीत सिंह रूबी, प्रकाशवति, रजिंदर कौर कुंभड़ा, हरदीप सिंह सराओ, गुरमुख सिंह सोहल, सतबीर सिंह धनोआ समेत कई पार्षद इकट्ठे हुए। इन पार्षदों का कहना है प्रदेश में जब से कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी है, स्थानीय निकाय विभाग की तरफ से पार्षदों द्वारा पास प्रस्तावों को जानबूझकर लटकाया जा रहा है। इस कारण शहर का विकास रुक गया है। वहीं, लोगों को इसके चलते आफत उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

पार्षदों ने आरोप लगाया कि अधिकारी उन प्रस्तावों पर भी रोक लगा रहे हैं, जिन्हें पहले ही स्थानीय सरकार की तरफ से मंजूरी दी जा चुकी है। जिससे अब बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। पार्षदों ने बताया कि पेड़ों की प्रूनिंग के लिए टॉप क्लास की मशीन जर्मनी से मंगवाई है। इसकी नब्बे फीसदी कीमत भी दी जा चुकी है, लेकिन मशीन की विजिलेंस ने जांच शुरू कर दी है। इससे पेड़ों की मशीन से प्रूनिंग की योजना बीच में ही लटक गई है। वहीं, पेड़ों की छंटाई न होने से लोगों को परेशानी होती है। इसी तरह पार्कों की सफाई के काम का बुरा हाल है। नगर निगम द्वारा ठेका दिया गया है, लेकिन उस पर स्थानीय निकाय विभाग ने अड़ंगा लगा दिया है। जिससे सारा काम रुक गया है, लोग परेशानी उठा रहे हैं। इसी तरह सिटी बस सर्विस का प्रस्ताव अधर में लटका हुआ है।
विज्ञापन


बस स्टैंड बंद करने से पहले चलाएं सिटी बस
पार्षदों ने बताया कि सरकार ने फेज-आठ का पुराना बस स्टैंड बंद करने की तैयारी कर ली है। जबकि इससे पहले सरकार को चाहिए कि लोकल बस के प्रस्ताव को पास कर सिटी बस सर्विस चलाई जाए। ताकि जब बस स्टैंड शहर से बाहर चला जाएगा, तो लोगों को आफत न उठानी पड़े। उन्होंने सख्त चेतावनी दी है कि अगर स्थिति न सुधरी तो संघर्ष करेंगे। जरूरत पड़ने पर इलाके के लोगों को साथ लेंगे डायरेेक्टर के आफिस को घेरेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें