फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: 21 वर्षीय नौजवान ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। गांव डहर में 21 वर्षीय प्रवासी युवक ने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने मृतक की पहचान अरविंद पुत्र अशोक निवासी फुट्टी, जिला अमरोहा, यूपी और हाल निवासी गांव डहर के तौर पर बताई है। पुलिस ने बताया कि मृतक अरविंद लालड़ू स्थित एक कंपनी में पिछले डेढ़ साल से हेल्पर के तौर पर नौकरी करता था। उसके रूम पार्टनर सानू ने बताया कि 8 दिसंबर को सुबह 7 बजे से ड्यूटी कर 3 बजे अपने कमरे मे आ गए थे। वह छत पर सोने चला गया और अरविंद नीचे कमरे में ही सो गया था। सानू ने बताया कि कुछ देर बाद जब वह नीचे आया तो कमरे के दरवाजे अंदर से बंद थे। काफी समय तक दरवाजे खटखटाने के बाद जब सानू ने रोशनदान से देखा तो अरविंद मफलर के साथ फंदा लगाकर लटका हुआ था। इसकी सूचना उसने पड़ोसियों और पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल डेराबस्सी से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को जांच में पता चला कि अरविंद मानसिक तौर पर परेशान रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें