फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्कवुड गलेड सोसाइटी की अंडरग्राउंड पार्किंग में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। गांव संतेमाजरा में स्थित पार्कवुड गलेड सेक्टर-116 में शुक्रवार देर रात अंडरग्राउंड पार्किंग में अचानक आग लग गई। इससे फ्लैटों की बिजली सप्लाई बंद हो गई जिस कारण लिफ्ट में दो परिवार फंस गए, जिन्हें बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला जा सका। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन पार्कवुड गलेड के गुरदीप सिंह बाजवा समेत कई अन्य निवासियों ने बताया कि पार्कवुड के फ्लैटों में करीब 100 परिवार रहते हैं और पार्किंग में अपने वाहन खड़े करते हैं। उन्होंने बताया कि एक महीने में पार्किग में दो बार आग लग चुकी है, परंतु बिल्डर ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार देर रात बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट से जब फ्लैटों की पार्किंग में आग लगी तो बिजली गुल हो गई और लिफ्टें बंद हो गईं। उन्होंने बताया कि अंडरग्राउंड पार्किंग में लगी आग पर वहां रह रहे परिवारों तथा कर्मचारियों ने समय रहते काबू पा लिया परंतु यदि आग ज्यादा फैल जाती तो फ्लैटों में बड़ा नुकसान हो सकता था। लोगों ने कहा कि जिस तरह फ्लैटों की अंडरग्राउंड पार्किंग में आग लग रही है, इससे किसी भी समय कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें