फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली के छात्रो को मिले कोटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ के कॉलेजों में मोहाली के विद्यार्थियों के लिए हो रिजर्व कोटा
विज्ञापन

पार्षद कुलजीत सिंह बेदी ने चंडीगढ़ के प्रशासक को लिखा पत्र
पत्र की कापी सांसद, कैबिनेट मंत्री सिद्धू और पंजाब सरकार के प्रमुख सचिव को भी भेजी
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। चंडीगढ़ के कॉलेजों में मोहाली के विद्यार्थियों के दाखिले के लिए कोटा रिजर्व रखा जाए ताकि उन्हें पढ़ाई करने में किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए। इसी संबंध में पार्षद कुलजीत सिंह बेदी ने चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर, सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, पंजाब के कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू व पंजाब के मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। साथ ही इस संबंधी उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
बेदी ने पत्र में कहा है कि चंडीगढ़ के कॉलेेजों में चंडीगढ़ के विद्यार्थियों के लिए 85 फीसदी आरक्षित कोटा है। ऐसे में मोहाली के योग्य विद्यार्थी दाखिले से रह जाते हैं। चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी है, लेकिन यहां के कॉलेजों में दाखिले के मामले में पंजाब के विद्यार्थियों से धक्का किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहाली के लोग अपने बच्चों को उच्च शिक्षा देने के लिए चंडीगढ़ को पहल देते हैं। मोहाली में सिर्फ एक सरकारी कॉलेज है जो शहर के हजारों विद्यार्थियों के लिए असमर्थ है। साथ ही शहर के विद्यार्थी चंडीगढ़ के कॉलेजों में दाखिले के लिए अर्जियां देते हैं। लेकिन चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ वहां के कॉलेजों में चंडीगढ़ के स्कूलों से पास होने वाले विद्यार्थियों के लिए 85 फीसदी सीटें आरक्षित हैं। जबकि 15 फीसदी सीटों पर देश भर के विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाता है। जबकि उनकी मेरिट बहुत अधिक होने के चलते चंडीगढ़ के कॉलेजों में दाखिल होने से रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ को भले ही केंद्र शासित का दर्जा हासिल है लेकिन चंडीगढ़ पंजाब की जमीन पर ही बना है। इसके बनने का खर्च भी पंजाब ने उठाया है। ऐसे में चंडीगढ़ के 85 फीसदी कोटे में मोहाली जिले के विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें