फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्थ कम्यूनिटी सेंटर में आने वाली गर्भवती महिलाओं को नहीं जाना पड़ेगा चंडीगढ़ और डेराबस्सी के सिविल अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
ढकोली कम्युनिटी सेंटर में दो और गायनेकोलॉजिस्ट देंगी सेवाएं
विज्ञापन

हेल्थ कम्युनिटी सेंटर में आने वाली गर्भवती महिलाओं को नहीं जाना पड़ेगा चंडीगढ़ और डेराबस्सी के सिविल अस्पताल
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। ढकोली हेल्थ कम्युनिटी सेंटर में जल्द दो गायनेकोलॉजिस्ट को बहाल किया जाएगा। इससे जहां हेल्थ सेंटर से रेफर होने वाले मरीजों की संख्या में कमी आएगी, वहीं गर्भवती महिलाओं को बेहतर इलाज मिल पाएगा। अस्पताल की पीएमओ डॉ. पॉमी चतरथ ने बताया कि अभी हेल्थ कम्युनिटी सेंटर में सिर्फ एक गायनेकोलॉजिस्ट है, दो और स्टाफ बढ़ने पर यहां ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की डिलीवरी से जुड़े केस हैंडल किए जाएंगे। अभी एक गायनेकोलॉजिस्ट होने के कारण एक महीने में महज 35 से 40 के बीच ही यहां पर डिलीवरी हो पाती है, बाकी केसों को चंडीगढ़ जीएमसीएच और डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया जाता है। उन्होंने बताया कि हेल्थ सेेंटर में तीन गायनेकोलॉजिस्ट होने के बाद 80-90 महिलाओं की डिलीवरी का लक्ष्य है।
विज्ञापन


अप्रूवल के लिए फाइल भेजी गई
डॉक्टर चतरथ ने बताया कि दो डॉक्टरों की नियुक्ति हो चुकी है। अप्रूवल के लिए फाइल स्वास्थ्य विभाग के पास भेजी गई है। इसको मंजूरी मिलने में थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन अप्रूवल मिलते ही दोनों डॉक्टरों की तैनाती हेल्थ कम्युनिटी सेंटर में कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें