नवनिर्वाचित पार्षद सोहन सिंह छज्जूमाजरा को किया सम्मानित
ब्लॉक और सिटी कांग्रेस कमेटी की हुई बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़।
ब्लाक और सिटी कांग्रेस कमेटी खरड़ की बैठक हुई। इस दौरान नगर काउंसिल खरड़ के वार्ड नंबर-14 से उपचुनाव जीतने वाले आजाद पार्षद सोहन सिंह छज्जूमाजरा को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पार्षद सोहन सिंह छज्जूमाजरा ने कहा कि वह लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़े हैं। उन्होंने अपनी जीत के लिए वार्ड वासियों, कांग्रेसी नेताओं और वर्करों का धन्यवाद किया।
इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री जगमोहन सिंह कंग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की टिकट पर चार वर्करों ने चुनाव लड़ने की इच्छा प्रकट की थी, जिनमें यशपाल बंसल, गुरप्रेम सिंह रोमाणा, सोहन सिंह छज्जूामाजरा और अवतार सिंह शामिल थे। इनमें से यशपाल बंसल और अवतार सिंह उनके कहने पर बैठ गए, लेकिन रोमाणा व सोहन सिंह छज्जूमाजरा चुनाव लड़ने पर अड़े रहे। उन्होंने कहा कि दोनों ही कांग्रेस पार्टी से जुडे़ थे और चुनाव लड़े। उन्होंने कहा कि वार्ड में कुल-1380 वोट डाले गए, जिसमें सोहन सिंह को 701, रोमाणा को 506, अकाली-भाजपा के उम्मीदवार सुधीर गुलेरिया को 111 और एक अन्य आजाद उम्मीदवार को 50 वोट पड़े। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी से संबंधित दोनों उम्मीदवारों को 1200 से अधिक वोट पड़े। इससे यह बात साबित हो गया कि लोगों का रुझान कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार की ओर है। इस मौके पर उन्होंने सोहन सिंह छज्जूमाजरा समेत समूह कांग्रेसी नेताओं-वर्करों को बधाई दी और धन्यवाद किया। इस अवसर पर गुरिंदर गिल, यशपाल बंसल, रेनू बाला, स्वर्णजीत कौर, डाक्टर रघवीर सिंह बंगड़, मास्टर अवतार सिंह, मास्टर शिंगारा सिंह, इकबाल मोहम्मद व राजिंदर सिंह भी मौजूद थे।
फोटो कैप्शन- नवनिर्वाचित पार्षद को सम्मानित करते पूर्व कैबिनेट मंत्री जगमोहन सिंह कंग व अन्य।