फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में भी होगा प्री प्राइमरी विंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अब सरकारी स्कूल में भी होगा प्री प्राइमरी विंग
विज्ञापन

फेज-सात के सरकारी एलिमेंटरी स्कूल से सिस्टम का शिक्षामंत्री ने किया आगाज
राज्य में 12,500 स्कूलों में नया सिस्टम का हुआ आगाज
400 के स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से शुरू हुई पढ़ाई
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
बाल दिवस पर सरकार ने लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। अब सरकारी स्कूलों में भी प्राइवेट की तरह ही प्री प्राइमरी विंग होगा, जिसमें नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी की कक्षाओं की पढ़ाई होगी। इतना ही नहीं, अब अंग्रेजी भाषा की पढ़ाई भी शुरू होगी। शिक्षामंत्री अरुणा चौधरी ने मोहाली से इस सिस्टम का आगाज किया। इस दौरान फेज-सात के सरकारी एलिमेंटरी स्कूल में शिक्षामंत्री ने फेज-7 के सरकारी स्कूल में कक्षाओं का औपचारिक आगाज किया। इस अवसर पर वह बच्चों से मिलीं। वहीं, बच्चों ने प्रस्तुति देकर सबका दिल जीत लिया।
इस मौके पर शिक्षामंत्री चौधरी ने कहा, आज ऐतिहासिक दिन है जब देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन पर मनाए जाने वाले बाल दिवस के दिन ही प्री प्राइमरी कक्षाओं की शुरुआत हुई। यह शुरुआत करने वाला पंजाब देश का पहला सूबा है। उन्होंने इस ऐतिहासिक कदम का श्रेय मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को देते हुए कहा कि इस अहम फैसले से साथ शिक्षा प्रबंध में और सुधार आएगा प्राइमरी शिक्षा की नींव मजबूत होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राज्य के समूह 12,500 प्राथमिक स्कूलों में आज प्री प्राइमरी कक्षाओं की शुरुआत हो गई। आज तक 1.5 लाख बच्चों ने प्री प्राइमरी कक्षाओं में दाखिला ले लिया, जो नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी कक्षाओं में दाखिल हुए हैं। शिक्षा विभाग की ओर से 30 नवंबर तक यह दाखिले किए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट को ‘खेल महल’ का नाम दिया गया है, जिसको शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा, स्त्री एवं बाल विकास विभाग मिलकर चलाएंगे। इस मौके पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा प्रशांत कुमार गोयल, डीपीआई (एलिमेंट्री शिक्षा) इंद्रजीत सिंह, डीपीआई (सेकेंडरी शिक्षा) परमजीत सिंह, एससीईआरटी के निदेशक सुखदेव सिंह काहलों, जिला शिक्षा अधिकारी (एलिमेंटरी शिक्षा) मोहाली गुरमेज सिंह कैंथ सहित विभाग के अधिकारी, ब्लॉक प्राइमरी शिक्षा अधिकारी, अध्यापक और बच्चे मौजूद थे।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी व हेल्पर रहेंगे तैनात
शिक्षामंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों का काम प्रभावित नहीं होगा और वह पहले की तरह ही ड्यूटी करेंगी। उन्होंने कहा कि इन कक्षाओं में बच्चों की पढ़ाई मुफ्त होगी और खेलने, सीखने की सामग्री भी निशुल्क दी जाएगी।

तीन घंटे रहेगा स्कूल का समय
कक्षाओं का समय कुल तीन घंटे का होगा। गर्मियों में सुबह 8:30 से 11:30 बजे तक और सर्दियों में सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें