संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। डीसी कोमल मित्तल ने सोमवार को बताया कि जिले में भारी बारिश और नदी/नालों में अचानक पानी भरने से लगभग 2000 हेक्टेयर कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा है। जिन जगहों पर कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा है उनमें टिवाना, खजूर मंडी, साधापुर और डांगढेरा शामिल हैं। जल्द ही क्षतिग्रस्त जमीन की गिरदावरी करवाई जाएगी ताकि सरकार को रिपोर्ट भेजी जा सके।
डीसी के अनुसार भारी बारिश और नालों में पानी के तेज बहाव के कारण जयंती की राव से सटे पांच गांवों का सड़क संपर्क टूट गया है। इसके अलावा कुछ जगहों पर सड़कें और रास्ते क्षतिग्रस्त हुए हैं जिनकी रिपोर्ट सरकार को भेजी जा रही है। इससे 7000 लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है।