घड़ूआं स्थित सचदेवा इंजीनियरिंग कॉलेज फॉर गर्ल्स (एसईसीजी) कैंपस में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में विभिन्न कॉलेजों के 200 विद्यार्थियों का चयन किया गया।
चुने गए विद्यार्थियों में एसईजीसी के 35 विद्यार्थी शामिल हैं। ड्राइव में 1500 से भी अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
‘प्रयास-2013’ प्लेसमेंट ड्राइव में पंजाब से 13 कंपनियां पहुंचीं। इनमें स्लूकम, विप्रो, एचसीएल, आईएनएस ई-सॉल्यूशन्स लिमिटेड, सोनी इंडिया, एसडीपी लैब्स, एकेएस, डेल, वोडाफोन, जेसन सिस्टम्स, टेक फ्यूचरिस्टिक, डेनवर, माइक्रोसॉफ्ट एंड एयरटेल शामिल हैं।
एसईसीजी के डीन राकेश कुमार ने प्लेसमेंट ड्राइव में भाग लेने पहुंचे कंपनी प्रतिनिधियों का स्वागत किया। लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर विद्यार्थियों का चयन किया गया।
इसमें पंजाब यूनिर्सिटी, पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज, एसयूएससीईटी (तंगोरी), रयात एंड बाहरा इंस्टीट्यूट, आरआईएमटी, एमआईएमटी, बेअंत कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, महाराजा अग्रसेन यूनिवर्सिटी दिल्ली के विद्यार्थियों ने भाग लिया।