मोहाली। वीआईपी जिले में रविवार को कोरोना से हुई एक व्यक्ति की मौत के बाद मरने वालों का आंकड़ा 200 हो गया है। जबकि 216 लोगों ने कोरोना को मात दी है वहीं, संक्रमित होने वालों की संख्या 67 है।
मोहाली के सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने लोगों को कोविड गाइडलाइन का पालन करने की हिदायत दी है। जानकारी के मुुताबिक रविवार को सिलालबा निवासी 66 वर्षीय पुरुष की मोहाली के निजी अस्पताल में मौत हुई। वहीं, 67 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। इनमें डेराबस्सी के दो, खरड़ के आसपास के इलाके के सात, मोहाली में 45 व ढकोली में 13 केस सामने आए हैं। अब जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या 10900 पहुंच गई है। जबकि 9163 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, 1537 एक्टिव केस हैं। जिक्रयोग है कि गत कुछ समय से मोहाली में कोरोना संक्रमितों की संख्या ठीक होने वाले मरीजों से कम रह रही है। सेहत विभाग के अधिकारी इसे अच्छा संकेत मान रहे हैं।