फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: 20 वर्षीय नेपाली युवक ने लगाया फंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। खरड़ बडाला सड़क पर स्थित गुलमोहर सिटी में किराए के मकान में रह रहे एक नेपाली युवक ने फंदा लगा कर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान कुमार राणा (20) पुत्र राणा चंद्र बहादुर निवासी नेपाल हाल वासी गुलमोहर सिटी खरड़ के रूप में हुई है। मृतक नौजवान गुलमोहर सिटी में किराए के मकान में अकेला ही रहता था और मेहनत मजदूरी का काम करता था। शुक्रवार सुबह मकान के मालिकों द्वारा किराएदार युवक द्वारा फंदा लगा लेने की पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार नेपाल में रह रहे मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और उनके आने के बाद ही अगली कार्रवाई होगी। पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल खरड़ के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें