फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 से 30 फीसदी बिक रहा सामान महंगा

विज्ञापन
सब्जी मंडी में सब्जियों की खरीददारी करते लोग। - कर्मचंद - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
जीरकपुर। अब कोरोना वायरस के खौफ से महंगाई का जन्म होने लगा है। कुछ दुकानदार इसका फायदा उठा रहे हैं और आवश्यक वस्तुओं को बीस से तीस फीसदी महंगा बेच रहे हैं। कोरोना वायरस के कारण फैली अफवाहों का बाजार शुक्रवार को भी गरम रहा।
विज्ञापन

जीरकपुर की मंडी से लेकर जीरकपुर के वीआईपी रोड की राशन की दुकानों और बड़े शॉपिंग सेंटर तक में जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। यहां अफवाह फैली है कि अब बाजार बंद हो जाएगा जिसकी वजह से लोग माल इकट्ठा करने में लग गए। अमोलक एनक्लेव की एक राशन की दुकान में तो भीड़ को देखते हुए राशन के दामों में बीस फीसदी तक वृद्धि भी कर दी गई।
जीरकपुर के सबसे बड़े शॉपिंग सेंटर बेस्ट प्राइज में जबरदस्त भीड़ लगी रही। यहां ज्यादातर खरीददारी रोजाना प्रयोग होने वाले के सामान की हो रही थी। इसमें दाल, चावल, आटा, सब्जी और दूध के साथ मसालों और मैगी को खरीदने में प्राथमिकता दी जा रही थी। एक अनुमान के अनुसार इस मॉल में आमतौर पर ऐसी भीड़ त्योहारों के सीजन के समय ही लगती है।
विज्ञापन

मंडी में लगीं कतारें
जीरकपुर की मंडी में भी सब्जी खरीदने के लिए कतारें लगी रहीं। यहां आए लोगों ने बातचीत में कहा कि कोई भरोसा नहीं है कि कब मंडी बंद हो जाएगी। वीआईपी रोड में ही हालात यही रहे। यहां भी शॉपिंग सेंटरों की तरह राशन की दुकान पर ही सबसे ज्यादा भीड़ लगी रही।
पहले चेक होगा फीवर, फिर होगी सर्विसिंग
अब आप अपनी कार की सर्विस करवाने जाएंगे तो आपको एंट्री ही तभी मिलेगी जब आपका हेल्थ चेकअप हो जाएगा। ऐसा ही सर्कुलर कई नामी कार कंपनियों के दफ्तरों में पहुंचा है। सिर्फ इतना ही नहीं, कार कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के लिए भी निर्देश दे दिए हैं। इसमें से
40 फीसदी स्टाफ ही यहां काम करेगा और बाकी को घर से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। एक कार कंपनी के अधिकारी ने बताया कि इसके लिए कंपनी के कॉर्पोरेट ऑफिस से बाकायदा एक मेल आया है। इस मेल में एक वीडियो भी अटैच है। यह वीडियो जापान का है जिसमें कार की वॉशिंग से लेकर सैनिटाइजेशन तक की प्रणाली बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें