फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: 20 सिलेंडरों का वजन तीन से पांच किलो तक मिला कम, फूड सप्लाई विभाग ने की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। दशहरा ग्राउंड में बुधवार सुबह मोहाली की एक गैस एजेंसी रसोई गैस के सिलेंडर देने आई। इस गाड़ी में अधिकांश सिलेंडरों में चार से पांच किलो तक गैस कम पाई गई। गाड़ी की तलाशी लेने पर गाड़ी मे से सिलेंडर पर लगने वाली कुछ सीलें भी बरामद हुई। मौके पर सिलेंडर लेने के लिए पहुंचे ग्राहक गुरमेल सिंह ने जब सिलेंडर उठाया तो उसे सिलेंडर का वजन कम लगा। गुरमेल सिंह ने गैस एजेंंसी की गाड़ी के ड्राइवर से कहा कि उन्हें इस सिलेंडर में गैस कम लग रही है तो ड्राइवर ने उन्हें दूसरा सिलेंडर दे दिया और अपने साथ लाए एक तराजू पर सिलेंडर का वजन भी चेक करवा दिया लेकिन गुरमेल सिंह को इस सिलेंडर का वजन भी कम लगा। उन्होंने निकट की करियाना की दुकान पर जाकर इलैक्ट्रिक तराजू पर सिलेंडर का वजन चेक किया तो सिलेंडर पर प्रिंट वजन से पांच किलो कम निकला।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे दो अन्य ग्राहक अमनदीप सिंह तथा परमिंदर सिंह ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से उनकी रसोई गैस के सिलेंडर पहले की अपेक्षा में आठ से दस दिन कम चल रहे हैं। परमिंदर सिंह ने फोन करके फूड सप्लाई विभाग के इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह और शिव शंकर को मौके पर बुलाया। फूड सप्लाई अफसरों की मौजूदगी में गाड़ी के सभी सिलेंडरों का वजन इलैक्ट्रिक तराजू पर किया तो उनमें से 20 सिलेंडरों का वजन तीन से पांच किलो तक कम पाया गया। फूड सप्लाई विभाग ने कम वजन के सिलेंडर अपने कब्जे में ले लिए।
ट्राइसिटी गैस एजेंसी का खरड़ में कोई भी कनेक्शन नहीं
तलाशी लेने पर गाड़ी में से सिलेंडर पर लगने वाली कुछ सीलें भी बरामद हुई जिसके बारे में गैस एजेंसी के ड्राइवर ने बताया कि वह इन सीलों को गर्म करके दोबारा लगा देता था। ट्राइसिटी गैस एजेंसी का खरड़ में कोई भी कनेक्शन नहीं है, इसके बावजूद इस एजेंसी की गाडिय़ां खरड़ शहर के अलग-अलग वार्डों में सुबह ही आ जाती हैं और फेरी वालों की तरह आवाज लगा कर सिलेंडर बेचती हैं। फूड सप्लाई विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई करके रिपोर्ट अपने उच्च अधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें