फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से निपटने की तैयारी : फेज-6 के रैन बसेरे में बनाया 20 बेड का कोविड केयर सेंटर, 24 घंटे मौजूद रहेंगे डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर में कोरोना संक्रमितों के लिए जिला प्रशासन और समाज सेवी संस्था मेहर फाउंडेशन की ओर से लेवल-1 कोविड केयर सेंटर शुरू किया गया है। यह सेंटर फेज-6 में दारा स्टूडियों के नजदीक स्थित रैन बसेरे में बनाया गया है। यहां पर फिलहाल 20 बेड का इंतजाम किया गया है। इसका शुभारंभ शुक्रवार को सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने किया।
विज्ञापन

इस कोविड केयर सेंटर में कोरोना के मरीजों को दवाइयां, मेडिकल ऑक्सीजन, तीन समय का खाना, पीने का साफ पानी, साफ बेड मिलेंगे। इस सेंटर में डॉक्टर और नर्सिग स्टाफ 24 घंटे तैनात रहेगा।
सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने इस मौके पर कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में सरकार की ओर से प्रयास किया जा रहा है। लगातार संक्रमण कम हो रहा है और साथ ही अब लोगों की मौतें कम हो रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना को हलके में न लें, अभी खतरा टला नहीं है, इसलिए हमेशा मास्क पहनें और हाथों को धोने की आदत डालें। उन्होेंने कहा कि राज्य सरकार लोगों की सेहत के लिए पूरी तरह से चिंतित है और उन्हें बीमारी से बचाने के लिए पहले दिन से लगी हुई है। सेहत मंत्री ने कहा कि राज्य की सरकारी सेहत संस्थाओं में कोविड टीकाकरण पूरे जोर से चल रहा है और कोविड की सैंपलिंग भी लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि लोगों का फर्ज बनता है कि सारी सावधानियों का पालन करें।
विज्ञापन

इस मौके पर सेहत मंत्री के बेटे और जिला यूथ कांग्रेस के प्रधान एडवोकेट कंवरबीर सिंह, सेहत मंत्री के राजनीतिक सलाहकार हरकेशचंद शर्मा मच्छली कलां आदि मौजूद थे।
रैन बसेरे में आने वालों का किया जाएगा इंतजाम
रैन बसेरे को कोविड केयर सेंटर पर बदलने संबंधी नगर निगम के डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी का कहना है कि कोविड काल चल रहा है। ऐसे में रैन बसेरों में कम ही लोग आते हैं। अगर कोई व्यक्ति रैन बसेरे में रात को आता है तो उसके ठहरने का इंतजाम किया जाएगा। इस संबंधी स्टाफ को हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें