मोहाली। वाहनों की जांच के दौरान आठ वाहनों के चालान कर दो लाख रुपये वसूले गए। दो वाहनों को आवश्यक दस्तावेज न होने के कारण जब्त भी किया गया। यह कार्रवाई क्षेत्रीय ट्रांसपोर्ट अधिकारी राजपाल सिंह सेखों ने की। उन्होंने बताया कि यह अभियान ओवरलोडिंग और टैक्स न भरने वाले वाहनों के खिलाफ सख्ती के मकसद से चलाया गया था। उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग सड़क हादसों का मुख्य कारण होती है, जबकि टैक्स न भरने से प्रदेश के राजस्व को नुकसान पहुंचता है। चेकिंग के दौरान विशेष रूप से टूर ट्रालियां, दिल्ली से मनाली चलने वाली यात्रियों की बसें और लकड़ी ढोने वाले ट्रकों की जांच की गई। इस अभियान में सहायक ट्रांसपोर्ट अधिकारी रोहित गर्ग भी मौजूद थे।