फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब की 15 पेटी सहित 2 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान अवैध शराब की 15 पेटियां बरामत कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके खिलाफ केस दर्ज करके आगामीं कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, पकड़े गए आरोपियों की पहचान बलटाना के रहने वाले दीपक और गगन के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी जरनैल सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी की ओर से चंडीगढ़ बैरियर पर स्थित लाइट प्वाइंट से स्लिप रोड पर नाकाबंदी करते हुए वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक कार को रोककर जांच की गई तो उसकी डिग्गी से 15 पेटी अवैध शराब की बरामद हुई। पुलिस ने कार सवारों को शराब के दस्तावेज दिखाने को बोला तो वह नहीं दिखा पाए। दूसरी ओर, कार में सवार लोगों से बरामद हुई शराब संबंधी दस्तावेज दिखाने के लिए कहा तो वह नहीं दिखा पाए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें