मोहाली। शहर के लोगों को 11 अप्रैल को एक बार फिर पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा। कजौली वाटर वर्क्स के बिजली के ग्रिड में आई खराबी के कारण यह समस्या पैदा हुई है। बिजली निगम द्वारा वीरवार को बिजली ग्रिड की मरम्मत की जानी है, जिसके लिए टीमें गठित कर ली गई हैं। विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील की है। विभाग के मुताबिक इस दौरान फेज-1 से 7, सेक्टर-70, 71, गांव मटौर, शाहीमाजरा, फेज-9, 10, 11 और इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 से 5 तक की पानी सप्लाई पर असर पड़ेगा।
जिक्रयोग है कि यह पहला मौका नहीं है। करीब दो महीनों में चौथी बार पानी की सप्लाई बंद करने का फैसला लिया गया है, जिसके चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ी है।
ऐसे होगी पानी की सप्लाई
सुबह पानी की सप्लाई लो प्रेशर से होगी
दोपहर में पानी की सप्लाई नहीं होगी
शाम को पानी की सप्लाई लो प्रेशर से होगी