महिलाओं को पिंक काउंटर की सौगात
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रशासन ने 13 सेवा केंद्रों में शुरू की सुविधा
जिला सेशन जज व डीसी गुरप्रीत कौर सपरा की अगुवाई में हुआ समागम
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला प्रशासन ने नई पहल की है। महिलाओं को सेवा केंद्रों पर पहल के आधार पर सेवाएं मिल पाएं, इसके लिए अब 13 सेवा केंद्रों में पिंक काउंटर खोले गए हैं। इनकी शुरुआत शुक्रवार को जिला सेशन जज विवेक पुरी ने की। इस मौके पर डीसी गुरप्रीत कौर सपरा एडीसी साक्षी साहनी व सचिव कानूनी सेवाएं अथॉरिटी और जिला सेशन जज मोनिका लांबा हाजिर थीं। सेशन जज ने कहा कि पिंक काउंटर की शुरुआत से महिलाओं को सम्मान देने की कोशिश की गई है। डीसी सपरा ने बताया कि जिले में स्थित सेवा केंद्रों पर पिंक काउंटर इसलिए खोले गए हैं ताकि सेवाएं हासिल करने में महिलाओं को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। इस मौके पर कन्या भ्रूण हत्या रोकने व बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का संदेश देते हुआ नाटक चिड़िया दा चंबा का मंचन किया गया। यह नाटक नगिंदर गखड़ के निर्देशक में नगिंदर कला मंच फरीदकोट की तरफ से मंचित किया गया। इस मौके पर सीजीएम मोहित बंसल, जिला प्रोग्राम अफसर सुखदीप सिंह, जिला बाल सुरक्षा अफसर नवप्रीत कौर समेत अन्य अधिकारी हाजिर थे।