लोक अदालत 9 को
मोहाली। नेशनल कानूनी सेवाएं अथॉरिटी के आदेश पर 9 मार्च को जिले की सभी अदालतों में लोक अदालत आयोजित की जाएंगी। इस मौके पर क्रिमिनल आफेंसिज, एनआई एक्ट केस सेक्शन-138, बैंक रिकवरी केस, एमएसीटी केस, मैट्रीमोनियल डिस्प्यूट्ज समेत कई तहत के केसों का निपटारा किया जाएगा। इस मौके पर अथॉरिटी की तरफ से लोगों से अपील की गई कि वह अदालत का पूरा लाभ उठाएं। इस मौके जिला सेशन जज विवेक पुरी ने बताया कि लोक अदालत में किया गया फैसला आखिरी होता है। साथ ही फैसला आपसी सहमति से हल होता है।