फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नडियाली में बुखार साथ दो मौतें बाद सेहन विभाग हरकत में आया ,विभाग की टीम ने घर घर जा कर किया सर्वे। बनूड़। पंदरों दिनों में गां

विज्ञापन
विज्ञापन
- विभाग की टीम ने घर-घर जा कर किया सर्वे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
बनूड़। 15 दिनों में गांव नडियाली में बुखार से हुईं दो मौतों के बाद सेहत विभाग हरकत में आ गया है। विभाग की टीम ने रविवार को घर-घर जाकर सर्वे किया और लोगों को डेंगू की बीमारी संबंधी जानकारी दी। सेहत विभाग की टीम को दो घरों में डेंगू का लारवा मिला, जिसे टीम सदस्यों ने नष्ट कर दिया। सेहत वर्कर रघवीर सिंह चाऊमाजरा और सुरिंदर सिंह की अगवाई में टीम में आशा वर्कर और सेहत कर्मी भी हाजिर थे। टीम ने सबसे पहले शुक्रवार की रात डेंगू से साथ मरने वाली 45 साल की विवाहिता भूपिंदर कौर पत्नी हरभजन सिंह के घर जाकर डेंगू का लारवा चेक किया। टीम सदस्यों ने बताया कि उनके घर में कोई भी लारवा नहीं मिला। इसके बाद सेहत विभाग की टीम ने 9 नवंबर को तेज बुखार के कारण मरने वाली 19 साल की कुलदीप कौर पुत्री मनजीत सिंह के घर जा कर सभी पारिवारिक मेंबरों को चेक किया। टीम ने बताया कि गांव में 6 मरीज बुखार से पीड़ित पाए गए, जिनके खून के सैंपल लिए गए हैं। सोमवार को सीनियर मेडिकल अफसर डॉ. कुलजीत कौर भी गांव का दौरा करेंगे।

कैप्शन-सेहत विभाग की टीम नडियाली में लोगों को घरों में डेंगू का लारवा चेक करती हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें