फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समारेह में विद्यार्थी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सालाना समारोह में पेश किए रंगारंग कार्यक्रम
विज्ञापन

कुराली। गांव खिजराबाद के विश्वकर्मा आदर्श स्कूल में वार्षिक इनाम वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। स्कूल के चेयरमैन हरपाल सिंह की देखरेख में समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने समूह डांस, गीत, कोरियोग्राफी और नाटक का मंचन किया। इसके बाद लड़कों द्वारा डाला गया भंगड़ा और छात्राओं की ओर से पेश किया गिद्दा सभी को पसंद आया। समागम के अगले चरण में स्कूल प्रिंसिपल हरसिमरत कौर ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की। इस समागम में डीएसपी गुरशेर सिंह मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित हुए। उन्होंने स्टूडेंट्स द्वारा पेश किए गए कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए स्कूल का नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स को सम्मानित किया। इस मौके पर ब्लॉक समिति के वाइस चेयरमैन मनदीप सिंह खिजराबाद, अकाली नेता गुरमीत सिंह, परमजीत कौर, कुलदीप कौर, कुलविंद्र सिंह और एडवोकेट गुरतेज सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें