फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल खोलों रैली संबधी की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने पोल खोलो रैली के संबंध में की बैठक
विज्ञापन

लालड़ू। भारतीय जनता पार्टी की बैठक जिला प्रधान सुशील राणा के नेतृत्व में हुई, जिसमें राज्य के उप-प्रधान राजकुमार पाठी ने विशेष तौर शिरकत करते हुए 18 मार्च को जालंधर में भाजपा की ओर से करवाई जा रही पोल खोलो रैली के लिए पार्टी नेताओं की डयुटिया लगाने व रैली में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कांग्रेंस सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि कैप्टन सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हो रही है। इस मौके पर जिला मोहाली के प्रधान सुशील राणा ने उन्हें विश्वास दिलाया कि जिला मोहाली से जालंधर रैली के लिए 25 बसें रवाना की जाएंगी। बैठक में जिले के सभी 9 मंडलों के प्रधान, इंचार्ज के अलावा अलग-अलग मोर्चो के प्रधानों ने भाग लिया। इस मौके पर जिला मोहाली के सीनियर उप-प्रधान मुकेश गांधी, महासचिव आशु खन्ना, अरुण शर्मा, अमिल शर्मा, राजीव शर्मा, गुरमीत टिवाणा, राजेश राणा, हरभजन मेहरा मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें