फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालकनी में सफाई कर रही महिला की 5वीं मंजिल से गिरकर मौत

Mon, 15 Apr 2019 10:10 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर
विज्ञापन
पांचवी मंजिल से गिरकर महिला की मौत
विज्ञापन
जीरकपुर में रविवार दोपहर को वीआईपी रोड स्थित साउथ सिटी सोसायटी की एक बहुमंजिला इमारत की 5वीं मंजिल से गिरने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार साउथ सिटी निवासी शालिनी शर्मा (35) पत्नी रोचक शर्मा, टावर नंबर 3 की 5वीं मंजिल के फ्लैट नंबर 510 में अपने दो बच्चों व पति के साथ रहती थीं। शालिनी एक डेंटल सर्जन के रूप में काम कर चुकी हैं, लेकिन बच्चे छोटे होने के चलते उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी।
विज्ञापन


शालिनी के पति एचडीएफसी बैंक गोविंदगढ़ में उच्च पद पर कार्यरत हैं। रविवार को शालिनी शर्मा 5वीं मंजिल स्थित अपने फ्लैट की बालकनी में स्टूल लगाकर सफाई कर रही थी। इस दौरान उन्होंने दिवाली के समय लगाई गई लाइट्स को उतारने की कोशिश की और असंतुलित होकर पहली मंजिल के ग्रीन स्पेस एरिया में गिर गई। उनका सिर पहली मंजिल पर ग्रिल के रूप में लगाए गए पाइप व गमलों पर लगा।

पड़ोसियों ने तुरंत उसके पति रोचक शर्मा को घटना की जानकारी दी। पड़ोसियों के सहयोग से उन्हें 15 मिनट में वीआईपी रोड स्थित निजी हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शालिनी शर्मा के भाई व पति ने किसी भी तरह की कार्रवाई करने से इनकार करते हुए शाम को बिशनपुरा श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें