फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर : दयालपुरा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गणित मेले का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
दयालपुरा स्कूल में गणित मेले का आयोजन
विज्ञापन

जीरकपुर। गांव दयालपुरा स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गणित मेला करवाया गया। इस मौके पर ब्लाक सेंटर नवनीत कौर और गुरदेव सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। स्कूल प्रिंसिपल सुरिंदरपाल कौर हीरा ने बताया कि गणित मेले में छठी कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के छात्रों द्वारा कुल क्रियाओं में भाग लिया। उन्होंने बताया कि गणित की अध्यापक तेजिंदर कौर और अध्यापक शारदा रानी के प्रयत्नों एवं समूह स्टाफ के सहयोग से यह मेला सफल हो पाया। इससे पहले प्रिंसिपल ने अपने संबोधन दौरान कहा कि क्रियाएं करवाने के साथ बच्चों का मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यों में भाग लेकर विद्यार्थियों की प्रतिभा में निखार आता है और उनका मनोबल मजबूत होता है। अंत में उन्होंने आए समूह मेहमानों का धन्यवाद किया। इस मौके कमेटी के मेंबरों के अलावा गांव के अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें