फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड वार्ड में एक नवजात शिशु समेत 18 नए मरीज भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कोरोना की तीसरी लहर का कहर बढ़ता जा रहा है। अभी तक सेहत विभाग कोरोना पॉजिटिव मरीजों को उनके घरों में आइसोलेट कर रहा था। लेकिन अब अस्पताल में बनाए कोविड वार्ड में भर्ती करना शुरू कर दिया है। जिला सिविल अस्पताल की तीसरी मंजिल पर बनाए गए दो कोविड वार्ड में अभी 18 संक्रमितों को रखा गया है। जबकि जनरल में पांच और महिलाओं के लिए बनाए गायनी वार्ड में 13 महिलाएं शामिल हैं, जबकि गायनी वार्ड में नवजात शिशु भी शामिल है। इनकी रिपोर्ट आनी बाकी है। कोविड वार्ड में दाखिल मरीजों का हर तरह से ख्याल रखा जा रहा है और ऑक्सीजन सिलिंडर के अलावा ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर की सुविधा मौजूद है। वार्ड में 24 घंटे डाक्टर और नर्सों की तैनाती की गई है। सिविल सर्जन डॉ. आदर्शपाल कौर ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर से सबक लेते हुए अस्पताल प्रबंधन ने तैयारियां पहले से ही पूरी कर ली हैं। अभी काफी बेड खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें