फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में सेहत कर्मचारी और कोरोना वॉरियर्स समेत 1780 का हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में वीरवार को 1780 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इनमें सेहत कर्मचारी और फ्रंट लाइन वॉरियर्स भी शामिल हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना का टीका लगवाने वालों की संख्या 12918 हो गई है। वहीं, 327 सेहत कर्मचारी और फ्रंट लाइन वॉरियर्स को दूसरा टीका लगाया गया।
विज्ञापन

जिले में एक मार्च से कोरोना टीकाकरण का काम शुरू हो गया है। हालांकि सेहत कर्मचारी और फ्रंट लाइन वॉरियर्स का टीकाकरण पहले ही शुरू कर दिया गया था। टीकाकरण के लिए जिले में 10 सरकारी केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, 10 निजी अस्पतालों में भी टीकाकरण किया जा रहा है। वहीं, वीरवार को टीकाकरण के लिए चार नए निजी अस्पतालों में भी आवेदन किया गया है। सरकारी अस्पतालों में लोगों को जहां वॉक इन रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी दी जा रही है, वहीं पंजीकरण के लिए सेहत विभाग के पोर्टल सहित सेवा केंद्रों पर भी संपर्क किया जा सकता है। जिले में टीकाकरण की कमान संभाल रहे डॉ. भूषण ने कहा कि वॉक इन रजिस्ट्रेशन की सुविधा के बावजूद लोग पहले से ही पंजीकरण करके पहुंचेंगे तो उन्हें ज्यादा सुविधा होगी।
सिविल अस्पताल सहित सरकारी सेहत संस्थानों में वीरवार को 128 सेहत कर्मचारियों का पहला टीकाकरण किया गया है, जबकि 190 को दूसरी बार टीका लगाया गया है। वहीं 202 फ्रंट लाइन वॉरियर्स को पहला और 26 को दूसरा टीका लगाया गया। इसी तरह 45 से 60 वर्ष की आयु वाले 157 लोगों और 60 वर्ष से अधिक के उम्र के 672 लोगों को पहला टीका लगाया गया। इसके साथ ही जिले में अभी तक 5834 सेहत कर्मचारियों को पहला और 2696 को दूसरा टीका लगाया जा चुका है। वहीं अभी तक 4192 फ्रंट लाइन वॉरियर्स को पहला और 37 को दूसरा टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन

इसी तरह अभी तक 45 से 60 आयु वर्ग के 292 लोगों को और 60 से अधिक उम्र के 1988 लोगों को पहला टीका लगाया गया है। वहीं, टीकाकरण कर रहे जिले के निजी अस्पतालों में वीरवार को 621 लोगों को पहला टीका लगाया गया है, इनमें सेहत कर्मचारी और फ्रंट लाइन वॉरियर्स भी शामिल हैं। इसी तरह 111 हेल्थ केयर वर्कर्स को इन निजी अस्पतालों में दूसरा टीका लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें