फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन वंदे भारत के तहत कुवैत से स्पाइसजेट की उड़ान से लौटे 175 भारतीय

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। मिशन वंदे भारत के तहत मंगलवार को स्पाइसजेट की एक उड़ान में कुवैत से 175 भारतीय मोहाली के चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर करीब 5 बजे पहुंचे। कुवैत से आई स्पाइसजेट की इस उड़ान से उन भारतीयों को लाया गया है, जो लॉकडाउन से पहले किसी न किसी काम से वहां गए थे और लॉकडाउन के दौरान फ्लाइट्स बंद होने से वहां फंस गए थे।
विज्ञापन

इनमें पंजाब, हिमाचल, जम्मू, हरियाणा और आसपास के राज्यों यात्री हैं। इन्हें लेने के लिए उनके राज्य सरकार की टीमें चंडीगढ़ पहुंची हुई थी। यहां पर कोरोना सेफ्टी गाइड लाइन के तहत सभी का मेडिकल चेकअप किया गया और इसके बाद दूसरे राज्यों में जाने वालों को भेजा गया। जो लोग चंडीगढ़ के थे उन्हें यहीं पर क्वारंटीन किया गया और जो दूसरे राज्यों के थे उन्हें वहीं पर क्वारंटीन किया जाएगा।
चंडीगढ़ पहुंचने वाले तकरीबन सभी यात्रियों ने पीपीई किट पहनी हुई थी। एयरपोर्ट से बाहर आते हुए सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की गई और अन्य औपचारिकताएं पूरी की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें