नए एसएसपी भुल्लर ने संभाला कार्यभार
मोहाली। जिले के नए बने एसएसपी हरचरन सिंह भुल्लर ने बुधवार को अपना पदभार संभाल लिया। इस मौके भुल्लर ने बताया कि उनकी पहल जिले को क्राइम फ्री बनाने के साथ-साथ नशा का खात्मा करने की है। वहीं, उन्होंने कहा कि वह लोगों की सेवा के लिए शहर में आए हैं। कोई भी उन्हें संपर्क कर सकता है। बुजुर्गों और महिलाओं की सुरक्षा पर उनका पूरा ध्यान रहेगा।