फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर की जमीन की आज होगी निशानदेही

विज्ञापन
विज्ञापन
राम मंदिर की जमीन की आज होगी निशानदेही
विज्ञापन

- जगह कम होने के शक के चलते में आरटीआई कार्यकर्ता ने की थी मॉल विभाग से मांग
डेराबस्सी। आरटीआई कार्यकर्ता अंकित जैन की मांग पर सनातन धर्म सभा के अधीन आते राम मंदिर की निशानदेही के लिए मॉल विभाग की ओर से 21 जनवरी को सुबह साढ़े दस बजे समय निर्धारित किया गया है। अंकित ने बताया कि राम मंदिर के पास अपनी पंद्रह बीघे से ज्यादा जगह है परंतु उन्हें मौके पर जगह काफी कम लग रही है। उन्होंने जमीन पर अवैध कब्जा करने का शक शहरवासियों ने प्रकट किया था और मॉल विभाग से निशानदेही करने के लिए लिखित शिकायत देकर मांग की थी परंतु सभा के अधिकारी बाहर होने के कारण 18 जनवरी के बाद निशानदेही करवाने की अपील की थी। इस पर मॉल विभाग की ओर से 21 जनवरी की तारीख रखी गई है। अंकित ने बताया कि सोमवार को शहर निवासियों के साथ मौके पर जाकर जमीन की निशानदेही कराई जाएगी। यदि जमीन कम पाई गई तो जमीन पर कब्जा करने वाले खिलाफ कार्रवाई करवाने के अलावा जमीन पर से कब्जा खाली करवाया जाएगा। बता दें कि इस जमीन की निशानदेही को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें